सीतापुर: संपत्ति के विवाद में देवर ने भाभी का गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचलकर गड्ढे में फेंका

सीतापुर महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह चचेरे देवर ने संपत्ति विवाद में अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी रेनू पत्नी देवनाथ सुबह तीन बजे शौच जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए चचेरे देवर मिश्रीलाल पुत्र रामदीन ने दबोच लिया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर पत्थर से रेनू के चेहरे पर कई प्रहार किए। इसके बाद पास ही पानी के गड्ढे में शव डालकर फरार हो गया। घटना के बाद मिश्रीलाल ने अज्ञात बदमाशों पर रेनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के सामने झूठी कहानी गढ़ी। लेकिन पुलिस ने मिश्रीलाल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आया है। रेनू की सास रामरती ने तीन बीघा जमीन रेनू के नाम कर दी थी। रामरती के पहले पति रामभजन की मौत हो गई थी। फिर रामरती ने दूसरा विवाह देवर रामदीन से किया था। मिश्रीलाल रामदीन का पुत्र है। रेनू को जमीन देने से वह नाराज था। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। देवनाथ ने समझौते में 50 हजार रुपये रामदीन पक्ष को दिए थे। आखिर मिश्रीलाल ने हत्या को अंजाम दे दिया।

सीतापुर: संपत्ति के विवाद में देवर ने भाभी का गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचलकर गड्ढे में फेंका
सीतापुर में संपत्ति के विवाद में चचेरे देवर ने अपनी भाभी की निर्मम हत्या कर दी पुलिस की पूछताछ में कूबूला जुर्म।

हत्या का केस दर्ज

प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया देवनाथ की तहरीर पर मिश्रीलाल पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। रेनू के पिता की भी तहरीर मिली है। जिसमें बाबू, बराती, रामदेव व मिश्रीलाल को आरोपी बनाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।

सात वर्ष जेल में रहा है आरोपित

रेनू की हत्या का आरोपित मिश्रीलाल आपराधिक प्रवृत्ति का है। 15 वर्ष पूर्व एक मामले में वह सात वर्ष जेल की सजा काट चुका है। उसका अक्सर किसी न किसी से विवाद होता रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *