सीएम योगी का मजदूर दिवस पर सन्देश, कहा- आपके सामने सभी आपदाएं नतमस्तक हुई हैं, धैर्य रखें

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके धैर्य के आगे सृष्टि की तमाम आपदाएं नतमस्तक हुई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने मजदूर और कामगारों से आग्रह किया है वह जहां हैं, वहीं रहें।  इसके साथ ही उन्हें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार जल्द ही उनकी सुरक्षित घर वापसी भी कराएगी।

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मेरे प्रवासी कामगार/श्रमिक बहनों-भाइयों, सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं। आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है। आप सभी से अपील है कि कतई विकल व व्यथित मत होइए । जहां हैं, वहीं रहिए. अति शीघ्र, आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। ”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”विश्व का समस्त वैभव श्रमिकों/कामगारों के अकथनीय श्रम का सुफल है. विकास की प्रक्रिया में ‘श्रमेव जयते’ का उद्घोष करता ‘मई दिवस’ हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान का दिवस है। आइए,इस अवसर पर हम सब स्वतःस्फूर्त भाव से अपने कामगारों/श्रमिकों के हितों के संरक्षण का संकल्प लें। ” आपको बता दें कि अन्य राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को वापस लाने के लिए सीएम योगी सतत प्रयास कर रहे हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *