सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर आम्रपाली दुबे हो रहीं हैं ट्रोल, यूजर बोले- आपको मिलेगा इनाम

[object Promise]

नई दिल्ली, भोजपुरी​ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आम्रपाली आएदिन किसी न किसी वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच अब वह यूपी के सीएम योगाी आदित्यनाथ को लेकर चर्चा में आई हैं। दरअसल, हाल ही में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। इस बात तो लेकर जहां कई सितारों ने उनके इस कदम की सराहना की है। वहीं आम्रपाली ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सीएम को लेकर एक्ट्रसे ने सोशल मीडिया  पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए आम्रपाली ने योगी की जमकर तारीफ की है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यजूर्स को ये बात जमी नहीं और उन्होंने एक्ट्रेका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

[object Promise]
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। इस बात तो लेकर जहां कई सितारों ने उनके इस कदम की सराहना की है। वहीं आम्रपाली ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सीएम को लेकर एक्ट्रसे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ की एक फोटो साझा कर लिखा, ‘थैंक्यू सो मच महाराज जी। आज मुझे उत्तर प्रदेश का वासी होने के साथ-साथ बेटी (जो फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती है) होने पर गर्व हो रहा है। जब हमारे यहां फिल्म नगरी बनेगी सर, तो जो फैमिली अपनी बच्चियों को घर से दूर नहीं जाने देना चाहती थी वे भी अपनी बेटियों का साथ देंगे और बढ़ावा भी देंगे। ये कहेंगे कि अच्छा, महाराज जी ने फिल्म सिटी तो पास में ही बनवाई है, मैं बच्ची के साथ सेट पर चला जाता हूं।’

आम्रपाली ने आगे लिखा, ‘उसका मन रहा जाएगा। और ऐसे ही बच्चियां नए काम और नया मुकाम कमाएंगी वो भी बिना अपना घर छोड़े। आप गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लिए जो कर रहे हैं ये युगों युगों तक उत्तर प्रदेश को सफलता देता रहेगा। दंडवत प्रणाम।’

आम्रपाली दुबे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस पोस्ट की कई लोग सराहना कर रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आपको इनाम मिलेगा।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते लिखा, ‘चापलूसी शुरू।’ एक और यूजर ने कमेंट करते किया ‘ये भी एक अलग तरह का ब्रेनवॉश है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *