सीएए का विरोध – जामिया, शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गए शशि थरूर

[object Promise]

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता शशि थरूर रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रहे छात्रों, महिलाओं व अन्य लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया और शाहीन बाग स्थित प्रदर्शन स्थल पर गए। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद भी थे।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ इस लड़ाई में पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है।”

थरूर ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, “शाहीन बाग की महिलाओं के साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखना शानदार रहा। इसमें बहुत बुजुर्ग दादियां भी शामिल हैं। वे शुरुआत से ही भूख हड़ताल पर हैं। उन सभी को उनकी पूरी प्रशंसा के साथ संबोधित किया।”

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जामिया मिलिया के प्यारे दोस्तों मजबूती के साथ खड़े रहो। हम तुम्हारे साथ हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।”

जामिया में रविवार को शाहीन बाग की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शाहीन बाग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जिसके चलते ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *