साउथ अफ्रीका के एक और खिलाड़ी को पाया गया कोरोना पॉजिटिव

[object Promise]

केपटाउन, एएनआइ। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच अगले सप्ताह से तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज होनी है, लेकिन इससे पहले मेजबान प्रोटियाज टीम से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड यानी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

[object Promise]
साउथ अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है लेकिन इससे पहले टीम से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मेजबान टीम साउथ अफ्रीका के अब तक दो खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

CSA ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों के दौरे के दूसरे अनिवार्य दौर के टेस्ट के बाद एक और खिलाड़ी को कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इस खिलाड़ी को अब बाकी टीम से अलग कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन में ले जाया गया है, जहां टीम के चिकित्सा और सहायक कर्मचारी अपने शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ी की निगरानी करेंगे।

खिलाड़ी का नाम नहीं किया है उजागर

CSA ने यह भी स्पष्ट किया कि शनिवार 21 नवंबर को होने वाले इंटरा-स्क्वाड अभ्यास मैच को रद कर दिया गया है। वहीं, जब प्रोटियाज टीम से कोरोना वायरस का केस सामने आया था तो एहतियाती उपाय के रूप में तीन खिलाड़ियों को सेल्फ-आइसोलेशन में भेज दिया था, क्योंकि ये खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित खिलाड़ी के संपर्क में आए थे। दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 27 नवंबर को केपटाउन में खेला जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *