सांसद राकेश सिन्हा – RSS में होते महात्मा गांधी अगर होते आज तो

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आज महात्मा गांधी होते तो वो RSS में ही होते। उन्होंने आगे कहा कि गांधी के नाम और चित्र का इस्तेमाल करने वाले ही गांधी के विचारों के खिलाफ हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गांधी विचारधारा का सबसे बड़ा अनुयायी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं।

भाजपा सांसद और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक राकेश सिन्हा को संघ मामलों के जानकार माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी सहित संघ पर कई किताबें लख चुके हैं।

आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर बुधवार सुबह राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी सुबह यहां पहुंचे और बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने एक लेख में कहते हैं कि संघ की शाखाओं में हर सुबह महापुरुषों की परंपरा का स्मरण करने की प्रथा है। 1963 में गांधी जी का भी नाम इसमें जुड़ा है। वर्तमान में इसे ‘एकात्मता स्तोत्र’ कहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *