सहारनपुर : डीजे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंड़े और धारधार हथियार; 13 घायल

[object Promise]

सहारनपुर, यूपी के सहारनपूर में डीजे को लेकर बवाल में मारपीट की घटना सामने आई है। बवाल

मंढे में बजाए जा रहे डीजे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई। इसमें दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। मारपीट की यह घटना मंगलवार की देर रात गांव लखनौती में घटित हुई। जानकारी के अनुसार इस हंगामे में लाठी डंड़े और धारधार हथियार चलने की बात भी सामने आई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

[object Promise]
यूपी के सहारनपूर में डीजे को लेकर बवाल में मारपीट की घटना सामने आई है। बवाल मंढे में बजाए जा रहे डीजे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई। इसमें दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।

कहासूनी की बात देखते- देखते हो गया बवाल

गांव निवासी अनिल कश्यप के यहां लड़के के मंढा कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। दूसरे समुदाय के पड़ौसियों फारुख आदि ने उन्हें देर रात का हवाला देते हुए डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक लाठी डंडे व धारदार हथियार चले । जिसमें दोनों पक्षों के समीर, अशरफ, फारुख, समीन, माफी, आसिफ, वीरेंद्र, बबली,कन्टू, मनीष, बल्लू, सुनील, सोनी घायल हो गए।

पुलिस को दी सूचना

मारपीट की इस घटना को गांव के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायलों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *