सरकार देगी जनता को ये तोहफे, ये चीजें होंगी सस्ती

[object Promise]
साल 2018 का बजट पेश होने में केवल 2 दिन का समय बाकि है। बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 April
को आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने का इंतजाम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े- सीबीएसई का पेपर जानिए कैसे तैयार किया जाता है और कैसे पहुंचता है छात्रों तक
31 मार्च को वित्त वर्ष 2017-18 खत्म हो जाएगा। एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2018-19 शुरु होगा। नए वित्त वर्ष के आगमन पर सरकार देश की जनता के लिए 5 तोहफे देने जा रही है, जिससे आम जनता की जेब पर पढ़ने वाला दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।
जानें क्या हैं 5 तोहफे…
रेल टिकट होगा सस्ता
1 अप्रैल से आम जनता के लिए बैंक से लोन लेना बेहद आसान हो जाएगा। वहीं रेल टिकट बुक करना भी सस्ता होने वाला है। सरकार ने इस साल के बजट में ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराने पर लगने वाले सर्विस टैक्स को कम कर दिया है। ऑनलाइन सर्विस टैक्स में कमी आने ई-टिकट बुक करना काफी सस्ता हो जाएगा।
ब्याज दर में होगी कटौती
आरबीआई ने अपने बेस रेट को एमसीएलआर से लिंक करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि 1 अप्रैल से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी जिसके बाद सीधे तौर पर ब्याज दरें कम हो जाएगी जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
मिनिमम चार्ज पर मिलेगी राहत
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए यह खुशी की बात है कि आपको 1 अप्रैल से मिनिमम बैलेंस चार्ज पर बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि 1 अप्रैल से बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर कम चार्ज लगेगा।
 गौरतलब है कि एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस चार्ज को 75 फीसदी तक कम करने का ऐलान कर दिया है जिसका फायदा लोगों को 1 अप्रैल से मिलेगा।
 इसे भी पढ़े- एक्ट्रेस Viral Video : सिगरेट पीकर फिर फंस गई ये एक्ट्रेस 
पोस्ट ऑफिस का पेमेंट बैंक होगा शुरू
निजी और सरकारी बैंकों के बाद अब पोस्ट ऑफिस का पेमेंट बैंक भी शुरू होने जा रहा है। इसका फायदा सबसे अधिक उन लोगों को होगा जो दूरदराज के इलाकों में रहते हैं। बता दें कि अगले महीने से पोस्ट ऑफिस पेमेंट्स बैंक शुरू होगा। गौरतलब है कि यहां भी आपको बैंक की तरह ही डिमांड ड्राफ्ट समेत अन्य कई सुविधाएं प्राप्त होगी।
मोटर बीमा प्रीमियम का घटा रेट दर
इंश्योरेंस रेग्युलेटर भारतीय बीमा एवं आईआरडीएआई ने मोटर बीमा प्रीमियम की रेट दरें घटा दी हैं। बता दें कि प्रीमियम की ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू की जाएगी। आईआरडीएआई ने ये नई दरें 10 से 25 फीसदी तक घटा दी है।
 1 अप्रैल से लागू होने वाली इन नई दरों के मुताबिक 1,000 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली कारों का बीमा प्रीमियम 10 फीसदी तक सस्ता होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *