सरकार कराएगी प्रमुख सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट

सरकार कराएगी प्रमुख सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट

नई दिल्ली । केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं का सोशल ऑडिट करवाने का फैसला लिया है और इसकी शुरुआत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से की गई है। ग्रामीण विकास विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान संयुक्त रूप 13-14 मई को देश की राजधानी दिल्ली में ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के सोशल ऑडिट पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है, जिसका मकसद सोशल ऑडिट और सोशल ऑडिट यूनिट की मौजूदा स्थिति का जायजा लेना और अन्य कार्यक्रमों का सोशल ऑडिट शुरू करने की योजना तैयार करना है।

इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी।

सेमिनार के उद्घाटन सत्र को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक राजीव महर्षि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिन्हा भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यों के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, मनरेगा आयुक्त, एनएसएपी और पीएमए-जी संभाग के अधिकारी, सोशल ऑडिट यूनिट के निदेशक व अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *