समिति गठित कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन के मामले में, समिति संंसद में पेश करेगी अपनी रिपोर्ट

समिति गठित कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन के मामले में, समिति संंसद में पेश करेगी अपनी रिपोर्ट

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने एक समिति गठित कर दी है जो 2 मार्च से 5 मार्च के बीच सदन में हुई घटनाओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद को जमा करेगी। इस समिति की अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर खुद करेंगे। निचले सदन में शुक्रवार को पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष एक समिति का गठन करेंगे जो सदन में 2 मार्च से 5 मार्च तक के सभी घटनाक्रमों की जांच कर रिपोर्ट देगी।

आपको बताते जाए लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस के सात सदस्यों को निलंबन कर दिया है। आपको बताते जाए कि लोकसभा की एक बार फिर कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित करने पर सदन में चर्चा हो रही है।
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारे 7 सांसदों को कल पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। हमें नहीं पता कि यह किस आधार पर किया गया? यह कोई मामूली बात नहीं है। हम केवल दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। दिल्ली हिंसा पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *