समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार अजय दुबे द्वारा कराया गया सेनेटाइज

[object Promise]

रवि तिवारी की रिपोर्ट

कन्नौज – जलालाबाद ग्राम में प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार अजय दुबे ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए व सरकारी महकमे की अनदेखी के चलते कराया सेनेटाइजर का छिड़काव। उन्होंने कहा गंदगी को देखते हुए जल्द ही सफाई अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के साथ ही जलालाबाद ग्राम भी सतर्क है।जलालाबाद ग्राम में सावर्जनिक स्थानों मंदिरों तथा घरो में कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। प्रमुख समाजसेवी अजय दुबे ने कहा कि सफाई अभियान में सहयोग करें एवं अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें इससे बीमारी फैलती है। सभी जगहों पर सेनेटाइजर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कोरोना वायरस को दूर करने किये खुद को जागरूक करे और दुसरो को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *