सपा सादगी से मनाएगी मुलायम का जन्मदिन, प्रसपा भी आयोजित करेगी कई कार्यक्रम

[object Promise]

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गये हैं। कोरोना के कारण इस बार भले ही पार्टी की ओर से बड़े आयोजन नहीं किये गए हैं, लेकिन लखनऊ में सपा के साथ शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से कई आयोजन किये जाएंगे।

[object Promise]
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आज 81 साल के हो गये हैं। लखनऊ में सपा के साथ शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से कई आयोजन किये जाएंगे। कैसरबाग स्थित कार्यालय में केक काटा जाएगा।

समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का केक काटा जाएगा। इसी तरह जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ता मिठाईयां बांटेंगे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से शहीद स्मारक के पास स्थित कारगिल वाटिका में दीपदान करने के साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा।

प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव ने सभी महानगर और जिला अध्यक्षो को पत्र लिखकर नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का आदेश दिया है। आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से अस्पतालों में भर्ती रोगियों को फल वितरण करने और उनकी दीर्घायु के लिए हवन का अनुष्ठान करने को कहा है। हालांकि विक्रमादित्य मार्ग पर इस बार कोरोना के कारण पहले की तरह जश्न नही होगा।

मंदिरों में चढेगा प्रसाद व गरीबों को वितरित होंगे फल

सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रसाद चढ़ाएंगे और गरीबों को फल वितरित करेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कहीं पर भी भीड़-भाड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 ने खुद मुलायम सिंह यादव की दिनचर्या को बहुत प्रभावित किया है। पहले वह सुबह टहलने व कसरत करने के बाद चाय-नाश्ता करके लोगों से मिलते-जुलते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अब उनका मिलना जुलना बहुत कम हो गया है।

मुलायम का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा के सैफई में हुआ था। वे रविवार को 82 साल के हो जाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के नेता आचार्य कृपलानी, आचार्य नरेन्द्र देव, जय प्रकाश, डॉ. राम मनोहर लोहिया, एसएम जोशी, राजनारायण, चन्द्रशेखर की पीढ़ी के देश में अकेले नेता हैं। उनका जन्मदिन बलिया में धूमधाम से रविवार को मनाया जाएगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रार्थना की जाएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर सादगी के साथ संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए दुआ करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *