सपा की किसान यात्रा पुलिस-प्रशासन ने रोकी , तस्वीरों से देखें कन्नौज समेत आसपास के जिलों का हाल

[object Promise]

कानपुर, कन्नौज के ठठिया विशिष्ट मंडी समेत आसपास जिलों में सपा की किसान यात्रा को पुलिस ने रोक दिया है।

[object Promise]
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में किसान यात्रा की शुरुआत से जिलों में सपाइयों से यात्रा निकालने का आह्वान किया था।

लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबंद करने के बाद कन्नौज में उनके निजी सचिव को पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। कन्नौज समेत आसपास उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा और कानपुर देहात जिलों में भी सपाइयों को पुलिस ने कहीं नजरबंद किया है तो कई जगह पर गिरफ्तारी दी गई है।

कन्नौज में अखिलेश के निजी सचिव नजरबंद

कन्नौज के ठिठिया विशिष्ट मंडी से किसान यात्रा का बिगूल फूंकने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने के बाद आंदोलन पर ब्रेक लग गया। पुलिस ने कन्नौज में सख्त पहरा बिठाकर सपाइयों की धरपकड़ शुरू कर दी। रात में आए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गजेंद्र सिंह को सुबह पुलिस ने पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है।


सुबह 10 बजे निकलने लगे तो पुलिस ने बाहर नहीं आने दिया। उधर, सदर विधायक अनिल दोहरे 10 लोगों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे तो सदर एसडीएम गौरव शुक्ला ने रोक लिया। पार्टी कार्यालय में घुसने को लेकर प्रशासन और विधायक में धक्कामुक्की भी हुई। सीओ सदर के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में अस्थाई जेल ले गई।

जालौन में सपाई गिरफ्तार

जालौन में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर आकर आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन शुरू किया। इसपर पहले से मौजूद पुलिस ने फोर्स ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

इटावा में भी दी गिरफ्तारी

इटावा में भी सपा की किसान यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी। किसान यात्रा निकाल रहे 50 सपाइयों को सपा कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया है। सपा कार्यालय को सुबह से पुलिस ने घेर रखा था। इसके बावजूद सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया सहित सपाई पार्टी कार्यालय से बाहर निकले तो सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मिश्रा व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने रोक लिया। सपाई वहीं धरने पर बैठकर हंगामा व नारेबाजी करते रहे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट का निर्देश मिलते ही पुलिस सभी सपाइयों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई।

उन्नाव पूर्व मंत्री को पकड़ा

उन्नाव में सपा की किसान यात्रा पर राेक लगाए जाने के बाद सपाई घरों से बाहर निकल आए। शहर में आवास से निकलकर विधानसभा क्षेत्र सफीपुर जा रहे, पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हरदोई पुल पर गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया। सपा जिलाध्यक्ष को लोहचा मोड़ पर पुलिस ने रोक लिया। जिला सपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी को आवास से गिरफ्तार करके कोतवाली ले गई। सपा जिला सचिव बालेन्द्र यादव औए युवजन सभा जे उपाध्यक्ष जयदीप यादव और नगर अध्यक्ष बांकेलाल के साथ करीब दो दर्जन सपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जा रहे थे। अजगैन कोतवाली के पास सपाइयों को रोककर धरपकड़ की गई। सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस की नाकाबंदी कर रखी है।

 

फर्रुखाबाद में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन

फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय व लोहिया प्रतिमा के निकट फोर्स तैनात है और एसडीएम व सीओ भी मौजूद हैं। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार व घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने सपा कार्यालय में मंदीप यादव आदि से वार्ता कर रहे हैं।

बांदा में पूर्व विधायक नजरबंद

बांदा में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को लेकर सभी कोतवाली व थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। बबेरू में पूर्व विधायक विशंभर सिंह के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात करके उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। बबेरू कोतवाल भाष्कर मिश्र के अलावा कमासिन थानेदार रामाश्रय सिंह पुलिस बल से साथ आवास के बाहर ही डटे रहे। तिंदवारी में कन्नौज जाने के लिए निकले सपाइयों को हिरासत में ले लिया गया है।

हमीरपुर में बैरीकेडिंग लगा सपाइयों को रोका

हमीरपुर में जूलसू लेकर बस स्टैंड के पास नारेबाजी कर रहे सपाइयों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसपर सपाई सड़क पर बैठ गए और नारे लगाए। पुलिस सपा जिलाध्यक्ष समेत करीब 25 कार्यकर्ताओं को पकड़कर कोतवाली ले गई है। पुलिस की निगरानी में सभी को बिठा लिया गया है।

चित्रकूट में हिरासत में सपाई

चित्रकूट में समाजवादी पार्टी की किसान रैली से पहले प्रशासन ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। सपाइयों को जिला कार्यालय से जुलूस निकालना था लेकिन सुबह से फोर्स के सक्रिय हो जाने से पार्टी कार्यालय में ताला लटका रहा। कर्वी कोतवाल अरुण कुमार पाठक ने बताया कि रैली निकालने से पहले सपा जिला महासचिव फराज खान, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष बबलू मौर्य व सपा कार्यकर्ता जलाल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी हालत में प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

आैरैया में प्रशासन ने रोकी यात्रा

औरैया में सपा की किसान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सपाई साइकिल यात्रा निकालने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और वापस कर दिया। सपा कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *