चंडीगढ़ । डांसर सपना चौधरी ने अब साफ कर दिया है कि वह फिलहाल किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं हैं। कांग्रेस में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए सपना ने दो टूक कहा कि ना तो वह अभी किसी पार्टी से जुड़ी हैं और ना ही आने वाले चुनाव में किसी के लिए प्रचार करेंगी। एक प्रेस वार्ता में सपना चौधरी ने अचानक यह बयान देकर सबको चौंका दिया
रविवार को एक प्रेस वार्ता में सपना ने दो टूक कहा कि ना तो वह अभी कांग्रेस में शामिल हुईं हैं और ना ही आगे अभी किसी पार्टी में शामिल होने की उनकी कोई योजना है।बता दें कि एक दिन पहले ही यह चर्चा सियासी गलियारों में काफी तेज हुई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
#WATCH Haryanavi singer & dancer Sapna Chaudhary says, “I have not joined the Congress party. The photograph with Priyanka Gandhi Vadra is old.” #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/brcvaKOAIQ
— ANI (@ANI) March 24, 2019
इतना ही नहीं यह भी अटकलें लग रही थीं कि मथुरा से कांग्रेस सपना चौधरी को हेमामालिनी के खिलाफ उतार सकती है। हालांकि बाद में कांग्रेस ने मथुरा से किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारकर इन अटकलों को खारिज कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी माना जा रहा था कि सपना को कांग्रेस किसी और सीट से मैदान में उतार सकती है।
Leave a Reply