नई दिल्ली। का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) किया हुआ है। मथुरा में एक सट्टा किंग के नाम से चर्चित युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेट किया है। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने से पहले उससे शहर के कई रसूखदार लोग मिले।
लेकिन, हैरानी की बात है कि टीम ने सिर्फ उसके परिवार वालों को क्वारंटीन किया है। बताया जा रहा है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और उसके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की गई तो पिछले कुछ ही दिन में 80 लोग उसके संपर्क में आए थे। परिवार को ही क्वारंटीन किया गया था। इसकी वजह ये भी बताई जा रही है कि उससे जो मिलने आए थे उसमें कुछ रसूखदार लोग भी थे। इसलिए मामल ठंडे बस्ते में चला गया।
भले ही लॉकडाउन ( Lockdown ) चल रहा हो, लेकिन कुछ शातिर लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। लॉकडाउन ( coronavirus Lockdown ) का उल्लंघन कर कई लोग गैरकानूनी काम में लिप्त है। भले ही पुलिस सख्ताई से पालन कराने के लिएहर कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ शातिर लोग चोरी छिपे अवैध कार्य ( Satta King 2020 ) में लगे है।
Leave a Reply