सख्त हुई भारत सरकार चीन से आयातित उत्पादों को लेकर…

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत ने चीन, वियतनाम और दक्षिण कोरिया से आयात होने वाले कुछ स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दिया है। भारत ने इन देशों से आने वाले ऐसे फ्लैट रोल्ड स्टील उत्पादों पर शुल्क गया है, जिन पर एल्यूमीनियम और जिंक की कोटिंग चढ़ी हो। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि इन उत्पादों पर 13.07 डॉलर से लेकर 173.10 डॉलर प्रति टन तक के हिसाब से शुल्क लगाया गया है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये शुल्क अगले पांच साल के लिए लगाया गया है।

पिछले कुछ दिनों में भारत ने अपने घरेलू उद्योग के संरक्षण एवं स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार बनाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाए जा रहे हैं।

इन तीन देशों से आयातित वस्तुओं पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाए जाने को हाल में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प के बदले के रूप में भी देखा जा रहा है। सीमा पर हुए हालिया संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इसके बाद से ही भारत में चीनी वस्तुओं के खिलाफ काफी अधिक आक्रोश देखने को मिल रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *