संविधान के मूल्यों का सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं दर किनार:प्रियंका गांधी

संविधान के मूल्यों का सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं दर किनार:प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बताते जाए कि प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्वीट महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही खिंचतान चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना निर्णय सुनाते हुए कहा है कि कल शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट हो जाना चाहिए। बहुमत परीक्षण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि हम घोड़ा बाजार को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि सीक्रेट बैलेट नहीं होगा यानी खुली वोटिंग होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *