[object Promise]
उन्नाव। जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी लारवा छिड़काव दल एवं फागिंग टीम को झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, शौचालय प्रयोग करने ,स्वच्छता, दिमागी बुखार एवं कोविड-19 संक्रमण को रोकने के संबंध में शपथ दिलाई।
[object Promise]
[object Promise]
जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी विभागों को निर्देश दिए कि दिनांक 1 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 मार्च से 24 मार्च 2021 तक दस्तक अभियान के दौरान अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्रतिदिन कार्य योजना के अनुसार संपादित करें तथा उसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नाला नालियों की साफ सफाई, जलभराव का निस्तारण, ग्राम वासियों के सहयोग से श्रमदान द्वारा झाड़ियों की कटाई, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत, ग्रामों में लारवा साइडल स्प्रे, आबादी के बीच वाले तालाबों को अपशिष्ट व प्रदूषण मुक्त रखने, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइक् के माध्यम से प्रचार-प्रसार, नगरीय क्षेत्रों में वातावरणीय व व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों ,खुले में शौच न करने एवं शुद्ध पेयजल का प्रयोग, वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने, कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार तथा आशा कार्यकत्रियो के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान पूर्वर्ती दो अभियानों की तरह घर घर भ्रमण के दौरान मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग हाथ धोने पर विशेष ध्यान रखा जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशा द्वारा क्षय रोग के संभावित रोगी का चिन्हीकरण,जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए बच्चों की सूची, दिमागी बुखार से दिव्यांग हुए बच्चों की सूची, बुखार से प्रभावित व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी।
संचारी रोग शुभारंभ अवसर पर उप जिला अधिकारी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के रावत, डॉक्टर जयराम सिंह, डॉ ललित कुमार ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आर पी श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ,नोडल अधिकारी वेक्टर वॉर्न डॉ विवेक गुप्ता ,डी एच ई आई ओ लाल बहादुर यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी जी सी सिंह ,यूनिसेफ से जिला कोऑर्डिनेटर दिलशाद अहमद, पाथ संस्था से जिला कोऑर्डिनेटर बुंदेल सिंह ,एपिडेमियोलॉजिस्ट प्रियंका त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।
Leave a Reply