संघर्ष विराम का पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

संघर्ष विराम का पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसने जिले के दो सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज सुबह करीब 10 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के डेगवार और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। अब तक इसने 2,711 बार उल्लंघन किया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 घायल हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *