श्रीदेवी का बीती रात दुबई के होटल में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है. रविवार शाम तक उनकी बॉडी मुंबई आएगी. इसके पहले दुबई में श्रीदेवी की बॉडी का पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच हो रही है. दरअसल भारत में इस तरह की दशाओं में मौत होने पर इस तरह की जांच का चलन नहीं है लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है:
नहीं रहीं “रूप की रानी”, “नागिन सी आंखों वाली”, बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी
1. दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का प्रमुख शहर है. यहां के कानून के मुताबिक यदि किसी विदेशी नागरिक की अचानक मौत हो जाती है तो उसके कारणों की पड़ताल के लिए इस तरह की जांच की जाती है.
2. पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद जारी रिपोर्ट में मौत की असल वजह बताई जाती है. इस दस्तावेज को पुलिस को सौंपा जाता है. उसके बाद पुलिस तफ्शीश कर रिपोर्ट पर अपनी मुहर लगाती है.
3. इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मृतक से संबंधित दूतावास को सूचित करती है. इसके लिए पूरी कागजी प्रक्रिया की जाती है. उसके बाद दूतावास मृतक का पासपोर्ट कैंसिल कर नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट(एनओसी) जारी करती है. उसके बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दिया जाता है.
भाजपा मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी नेताओं ने जूते पहन कर की श्रीराम की आरती
4. दरअसल श्रीदेवी(54) दुबई में एक शादी अटैंड करने गई थीं. शनिवार रात करीब 12 बजे श्रीदेवी को कार्डिएक अरेस्ट आया. हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थी.
5. 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया. वर्ष 2012 में उन्होंने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था. श्रीदेवी को 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
6. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवाकाशी में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से की. उन्होंने बाल कलाकार के रूप में तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया था.
7. दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी ने साल 1978 में बतौर मुख्य कलाकार फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की.
8. 80 के दशक में हिंदी फिल्मों में श्रीदेवी अपनी सफलता के चरम पर थीं. इस प्रसिद्धि के कारण उनको पहला फीमेल सुपरस्टार कहा गया.
9. साल 1997 में फिल्म ‘जुदाई’ के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फिल्मों से दूर रहीं. साल 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश विंगलिश’ से उन्होंने वापसी की और वह भी सुपरहिट साबित हुई.
Leave a Reply