कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के दमवतिया गांव निवासी और गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओपी गुप्ता ने कुबेरस्थान थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इनके स्कूल के चालक से बकाया रुपया पाना है इसमें चालक से पैसा मांगने को लेकर कई बार शिकायत की गई है। चालक पर प्रबंधक को गुड़की धमकी देने का आरोप है।
प्रबंधक ने बताया कि इनके मोबाइल पर एक दिन पहले फोन आया था जिसमें आशुतोष शुक्ला नाम के व्यक्ति ने लखनऊ के सचिवालय से बोल रहा हूं। और गाली गुप्ता देने लगा,इस पर प्रबंधक द्वारा विरोध करने पर मोबाइल पर ही जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल को वापस करने की बात कह रहा है। प्रबंधक ओपी गुप्ता ने धमकी देने वाले आशुतोष शुक्ला से हुई बातचीत का ऑडियो सुनाते हुए तहरीर देकर धमकी देने वाले के खिलाफ कुबेरस्थान थाने की पुलिस से कार्रवाई मांग किया है।
Leave a Reply