दिल्ली। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तथा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ का आयोजन इस्ट पार्क रोड, अजमल खां पार्क, करोल बाग में रविन्द्र गुप्ता महामंत्री भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के निवास पर किया गया। इस यज्ञ में भारत माँ के सपूतों के लिये 7 अलग-अलग कुंड बनाकर दिल्ली के हजारों नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी आहुति दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया अनिल शर्मा नई दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने उपस्थिति द्वारा शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a Reply