सूरत. गुजरात के सूरत में शराबबंदी के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने 21 प्रोफाइल महिलाओं को रंगेहाथ महफिल में जाम टकराते पकड़ लिया। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है। गुजरातके सूरत में एक किट्टी पार्टी चल रही थी और उसमें महिलाएं शराब पी रही थी. यहां देसी नहीं विदेशी शराब बांटे जा रहे थे. पुलिस ने किट्टी पार्टी में शामिल 21 महिलाओं को गिरफ्तर कर लिया. पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि गुजरात में शराब पीना जुर्म के दाायरे में आता है. गुजरात ड्राई स्टेट है, यहां शराब के उत्पादन, बिक्री, सेवन और स्टोरेज पर पाबंदी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां सूरत के एक होटल में बीते शुक्रवार रात को एक शराब पार्टी आयोजित की गई थी. पुलिस को इस पार्टी की भनक लग गई और सूरत के पिप्लॉयड इलाके में स्थित इस होटल में छापा मारने के बाद यहां मौजूद 21 महिलाओं को गिफ्तार कर लिया गया. ये महिलाएं एक किट्टी पार्टी का हिस्सा बनने होटल पहुंची थीं.
पुलिस ने होटल से 4 आईएमएफएल की खाली बोतलें जब्त की हैं. वहीं महिलाओं को एल्कोहल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. शनिवार को कोर्ट के सामने इन महिलाओं की पेशी भी हुई. जिसके बाद बेल पर इन सभी को रिहा कर दिया गया.
Leave a Reply