नई दिल्ली। नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ होने वाले धरनों में देशद्रोहियों ने भारत के खिलाफ खूब जहर घोला था। अब उन सभी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है । शरजील इमाम ने भारत में दंगो को उकसाने वाले और देश तोड़ने वाले बयान दिए थे । दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली में दंगे भड़काने के मामले में देशद्रोह की धारा के तहत चार्जशीट दाखिल की।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2019 को जेएनयू के छात्र शरजील इमाम ने शाहीन बाग में देश को तोड़ने की बात कही थी। उसके बाद 15 दिसंबर को जामिया नगर और न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में दंगे हुए थे। CAA के विरोध के नाम पर जो आग दंगों के रूप में लगाई गयी थी उसमें 55 लोगों की जान चली गयी थी।
इससे पहले नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं। ज़ी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान शरजील ने ये माना कि जिन वीडियो में वो भाषण देता हुआ दिख रहा है वह उसी के हैं।
उसको पता था कि इस तरह के भाषण देने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है, बावजूद उसने भड़काऊ भाषण दिए। आपको बता दें कि जब से CAA का विरोध शुरू हुआ था तभी से ये स्पष्ट हो गया था कि ये विरोध भारत विरोधी शक्तियों की भारत को तोड़ने की साजिश है और उसके इन सभी कट्टरपंथी लोगों के बयानों से सच सामने आ गया था।
असम को भारत से काटने की कही थी बात
शरजील इमाम का जो भाषण चर्चा में रहा उसमें वो असम को भारत से काटने की बात कहता दिख रहा है । इस भाषण में शरजील इमाम कह रहा है कि अगर हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम को हिंदुस्तान से अलग कर सकते हैं। शरजील इमाम ने जहरीली जुबान से कहा था कि हमेशा के लिए नहीं तो कुछ दिनों के लिए ही असम को भारत से अलग किया जा सकता है।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर इस केस में आईपीसी की धारा 124ए और 153 ए को भी शामिल किया गया था।
Leave a Reply