व्यावसायिक वाहनों का परिवहन विभाग में पंजीकरण बंद, अब सीधे डीलर करेंगे व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण…

[object Promise]

बुलंदशहर। संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑटो को छोडक़र नए व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण बंद हो गया हैं। अब वाहन स्वामी डीलरों के माध्यम से व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा डीलरों को आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते संभागीय परिवहन कार्यालय पर लोगों की भीड़ कम करने के लिए शासन ने पंजीकरण का कार्य कार्यालय से हटाकर सीधे डीलरों को सौंप दी गई है। अभी तक व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण संभागीय परिवहन कार्यालयों पर ही होता था, लेकिन अब व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए वाहन स्वामी को संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीलर ही अपने यहां ऐसे वाहनों की फाइलिंग व नाम, पता व पंजीकरण शुल्क व अन्य टैक्स आदि की फीडिंग कर एआरटीओ कार्यालय को ऑनलाइन भेजेंगे।

एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब सभी व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण डीलर के यहां ही होगा। इसके लिए डीलरों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही पंजीकरण के लिए डीलरों को आईडी और पासवर्ड भी जारी किए जा चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *