व्यक्ति की बस की ठोकर से मौत पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

[object Promise]

जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नारडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया।

जाम हटाने गई पुलिस और पब्लिक के बीच कहासुनी हो गई और मामला तूल पकड़ लिया। पुलिस को आत्मरक्षार्थ हथियार निकालना पड़ा। इस दौरान लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गरसंडा गांव के इंद्रदेव साव नारडीह गांव गए थे। उन्हें वहां से मिक्सर मशीन लेना था। इस दौरान बच्चों को परिभ्रमण पर ले जा रही एक बस ने इंद्रदेव साहब को टक्कर मार दी। वे दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा देने की मांग करने लगे। स्थानीय पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष राजेश शरण द्वारा सड़क जाम हटाए जाने का किया जा रहा प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने बवाल काटा। पुलिस को आत्मरक्षार्थ अपना हथियार निकालना पड़ा। फिलहाल मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *