‘वेदांता ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कोरोनो वायरस महामारी से लड़ाई के लिए दी 100 करोड़ की मदद

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोनो वायरस महामारी से लड़ने की दिशा में वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल अहम योगदान दिया है। उन्होंने 100 करोड़ रुपए का सहयोग दिया हैं। एक ट्वीट में उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे समय में इस तरह की कदम की देश को सबसे ज्यादा जरूरत है। अग्रवाल ने यह भी कहा कि वह विशेषकर दैनिक वेतन भोगी सहित बहुत से ऐसे लोगों की मदद करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं, जो वायरस के प्रकोप के दौरान अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं।

वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं महामारी से लड़ने की दिशा में 100 करोड़ का योगदान कर रहा हूं।  एक प्रतिज्ञा है जिसे हमने शुरू किया है और यह ऐसा समय है जब हमारे देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। कई लोग अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं और विशेष रूप से दैनिक वेतन भोगियों की स्थिति चिंता का विषय है। हम मदद करने के लिए हम सब कुछ करेंगे।’

एकता में क्या शक्ति है। आज शाम 5 बजे भारतीयों की अद्भुत एकता देखी। गर्व से उन कार्मिकों और कार्यकर्ताओं के लिए ताली बजाई जो हमारे लिए खुद के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के 300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पूरे भारत में लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 14 घंटे की जनता कर्फ्यू की अपील का समर्थन किया। मौजूदा समय में देश में मरने वालों की संख्या 7 है। जबकि दुनिया भर में, 13,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, COVID-19 महामारी के कारण लगभग 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *