विश्वस्तरीय संस्था : खींचेगी रामनगरी के समग्र विकास का खाका, ग्लोबल टेंडर के जरिये होगा चयन

[object Promise]

अयोध्या रामनगरी के समग्र विकास के लिए योगी सरकार एक विश्वस्तरीय संस्था की तलाश कर रही है। सरकार की ओर से नामित सलाहकार संस्था ‘ईवाई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संस्था का चयन विश्वव्यापी (ग्लोबल) टेंडर से करना है। टेंडर के जरिये चयनित संस्था रामनगरी के साथ ही नव्य अयोध्या को भी साकार करने में योगदान देगी। इस संस्था के जरिये सरकार अयोध्या के विकास से जुड़े हर विभाग को एक प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहती है। कंसलेंट कंपनी की टीम के साथ अयोध्या पहुंच अपर आवास आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गहन विमर्श किया। डॉ. शुक्ल ने बताया कि तीन दिनों के भीतर ईवाई को ग्लोबल टेंडर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि प्रदेश सरकार की मंशा नव्य अयोध्या के साथ रामनगरी का समग्र विकास करना है। ऐसे में सभी को समन्वय बनाकर बेहतर प्रस्तुति देनी है।

[object Promise]
रामनगरी के समग्र विकास के लिए योगी सरकार एक विश्वस्तरीय संस्था की तलाश कर रही है। सरकार की ओर से नामित सलाहकार संस्था ईवाई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संस्था का चयन विश्वव्यापी (ग्लोबल) टेंडर से करना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *