विधायक ने बेडरूम में पत्नी के साथ मस्ती करते बनाया टिकटॉक वीडियो, जो हो गया वायरल

[object Promise]

जमुई । जुमई जिले के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल विधायक ने बेडरूम में पत्‍नी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अब वीडियो वायरल होने के बाद विधायक एसपी के जनता दरबार में पहुंच गये और पत्नी का फोन हैक कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत करा दी।

जानकारी के मुताबिक जमुई के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी  ने अपनी पत्नी के संग टिकटॉक विडियो बनाया था।

चौधरी  ने एसपी को दी गई शिकायत में बताया कि यह विडियो निजी था, जिसे उन्होंने बेडरूम में बनाया था।कांग्रेस विधायक बंटी चैधरी अब खेल-खेल में मुश्किल में फंस गए। उनका आरोप है कि उनके विरोधियों ने पत्नी का मोबाइल हैक कर निजी विडियो वायरल किया है।

विधायक और उनकी पत्नी का निजी बेडरूम का टिकटॉक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।किसी ने अकाउंट को हैक कर उस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विधायक ने इसकी शिकायत जमुई एसपी के जनता दरबार में भी की। एसपी को आवेदन देते हुए उन्होंने सारी बात बताई और आरोप लगाया कि किसी ने उनके साथ साजिश किया है।

इस आरोप में उन्होंने अपनी छवि को खराब करने की बात भी कही है। विधायक ने इस विडियो को वायरल करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के जनता दरबार में पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *