वाराणसी : पीएम का संसदीय कार्यालय OLX पर बेचने के लिए डाला विज्ञापन, लगाई 7 सात करोड़ कीमत

[object Promise]

वाराणसी, पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में नया संसदीय कार्यालय एक बार फ‍िर से चर्चा के केंद्र में है। इस बार शरारती तत्वों ने गुरुधाम स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय को ओएलएक्‍स पर बिक्री के लिए डाला है। ओएलएक्‍‍‍स पर पीएम के संसदीय कार्यालय को बेचने का विज्ञापन आने के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि आखिरकार पीएम का संसदीय कार्यालय बिक क्‍यों रहा है।

[object Promise]
पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में नया संसदीय कार्यालय एक बार फ‍िर से चर्चा के केंद्र में है। शरारती तत्वों ने गुरुधाम स्थित संसदीय कार्यालय को ओएलएक्‍स पर बिक्री के लिए डाला है। ओएलएक्‍‍‍स पर संसदीय कार्यालय को बेचने का विज्ञापन आने के बाद से ही चर्चा चल रही है।

ओएलएक्‍स पर बेचेे जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ लगाई गई है। वहीं कार्यालय को बेचने की कीमत लगाने के साथ ही बेचने वाले का नाम लक्ष्‍मीकांत ओझा का दिया गया है।

विज्ञापन में दी गई जानकारी

ओएलएक्‍स पर विज्ञापन संख्‍या  ID 1612346492 में जानकारी दी गई। विज्ञापन में हाउस का प्रकार हाउसेज एंड विला, चार बेडरूम बाथरूम के साथ, फुल फर्निश्‍ड रेडी टू मूव, लिस्‍टेड बाई डीलर, बिल्‍ड अप एरिया 6500 वर्ग फुट, दो मंजिल भवन में दो कार पार्किंग के साथ ही नार्थ ईस्‍ट फेसिंग की जानकारी विज्ञापन के साथ दी गई है। वहीं प्रोजेक्‍ट का नाम पीएमओ कार्यालय वाराणसी दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *