वायरल वीडियो में मदद मांगने वाले मशहूर एक्टर का दुखद निधन, कैंसर से थे पीड़ित

[object Promise]

नई दिल्ली, कैंसर से लम्बे अर्से तक जूझने के बाद आख़िरकार तमिल एक्टर थवासी ज़िंदगी की जंग हार गये। सोमवार (23 नवम्बर) को थवासी ने आख़िरी सांस लीं। साठ साल के थवासी को मदुरई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले हफ़्ते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थवासी लोगों से मदद की अपील कर रहे थे।

[object Promise]
वीडियो में थवासी कहते हुए दिख रहे थे- मैं इस इंडस्ट्री में काम करने वाले साथी कलाकारों और राज्य के लोगों से मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूं। ताकि मैं इससे ठीक हो सकूं और दोबारा से अभिनय कर सकूं।

 

फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि होने के बाद थवासी को इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी स्थिति पिछले हफ़्ते ज़्यादा ख़राब हो गयी थी। तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री को उनकी मौत से सदमा लगा है। वीडियो वायरस होने के बाद कई सेलेब्रिटीज़ उनकी मदद के लिए आगे आये थे।

 

साउथ इंडियन सिनेमा पर नज़र रखने वाले एकाउंट्स से वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक्टर इलाज के लिए पैसे की मदद मांग रहे थे। इसके साथ लिखा था कि वीवीएस फेम एक्टर थवासी अब ऐसे हो गये हैं। कैंसर से वो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और मदद मांग रहे हैं।

 

वीडियो में थवासी कहते हुए दिख रहे थे- ‘मैंने Kizhakku Cheemayile (1993) से लेकर हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे तक में काम किया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी बीमारी हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ भी करने लायक नहीं हूं। मैं ठीक से बात करने लायक भी नहीं हूं। मैं इस इंडस्ट्री में काम करने वाले साथी कलाकारों और राज्य के लोगों से मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूं। ताकि मैं इससे ठीक हो सकूं और दोबारा से अभिनय कर सकूं।’ अब थवासी इतने बदल गए हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। हालांकि उनके वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे शेयर किया है और कई स्टार्स मदद के लिए आगे भी आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *