लुधियाना । पंजाब के लुधियाना की हाई सिक्यॉरिटी जेल में कैदियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष के दौरान पत्थरबाजी हुई और फिर जमकर गोलियां चलीं। इसमें एक कैदी की मौत हो गई और कई कैदी घायल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार, कैदियों के एक गुट ने गैस सिलिंडरों के माध्यम से आग लगा दी। इससे हालात काबू से बाहर हो गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। लुधियाना के डीसी पूरे मामले की जांच करेंगे।
Punjab Chief Minister, Captain Amarinder Singh has ordered a magisterial inquiry, to be conducted by DC Ludhiana, into the outbreak of violence in the Central Jail in Ludhiana. (file pic) pic.twitter.com/GcQOycrHIF
— ANI (@ANI) June 27, 2019
कैदियों में संघर्ष की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन व लुधियाना पुलिस मौके पर पहुची लेकिन हालात तब तक काफी बिगड़ गए थे। जेल में दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस बीच जेल परिसर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जेल में हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल होने के फायदा उठाकर कुछ कैदी फरार हो गए।
एसीपी संदीप वडेरा घायल हो गए हैं। वहीं कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट की गाड़ी को भी आग लगा दी है। कैदियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। आला अधिकारियों ने जेल की घेराबंदी करने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Kuldeep Singh, Warrant Officer, Ludhiana Central Jail: The prisoners had attacked a police personnel, we went inside the premises to save him, in the clash 5-6 of our people received injuries. pic.twitter.com/4u0qlU6Zxz
— ANI (@ANI) June 27, 2019
करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उग्र हुए कैदियों को बैरकों में बंद किया। वहीं, जेल से भागे 4 कैदियों को पुलिस वापस ले आई है।
मीडिया की जानकारी के अनुसार इससे पहले पंजाब की पटियाला की नई नाभा जेल में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी और बरगाड़ी गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के आरोपी मोहिंदरपाल बिट्टू की हत्या के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठे थे। दो साथी कैदियों से विवाद के बाद बिट्टू की हत्या कर दी गई थी।
Leave a Reply