लियो पारगिल चोटी पर हासिल की फतह , आइटीबीपी के पर्वतारोही दल की एक और बड़ी उपलब्धि

कानपुर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के पर्वतारोही दल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिली है, बीती 31 अगस्त को हिमाचल की तीसरी सबसे ऊंची एवं तकनीकी तौर पर बेहद कठिन लियो पारगिल चोटी पर तिरंगा फहराया है। इस अभियान की अगुवाई नगर के कपड़ा व्यवसायी सीताराम सचान के पुत्र एवं आइटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह उर्फ लकी ने की। कुलदीप की इस उपलब्धि से गौरवान्वित नगर के लोग उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

लियो पारगिल चोटी पर हासिल की फतह , आइटीबीपी के पर्वतारोही दल की एक और बड़ी उपलब्धि
आइटीबीपी ने अब तक कुल 213 सफल पर्वतारोहण अभियान पूरे किए हैं। इसमें चार बार माउंट एवरेस्ट का आरोहण भी शामिल है। जहां से बल ने वर्ष 2012 में सफलतापूर्वक स्की डाउन अभियान भी आयोजित किया था।

यूपी कानपुर के घाटमपुर नगर के मोहल्ला जवाहरनगर की बस स्टैंड के बगल वाली गली में रहने वाले कपड़ा कारोबारी सीताराम सचान व मनोरमा देवी के छोटे पुत्र कुलदीप को अभियान पर जाने से पहले प्रशिक्षित किया गया था। अगुवाई का जिम्मा उन्हें ही सौंपा गया था। 16 सदस्यीय दल को 20 अगस्त को शिमला से हरी झंडी दिखाकर कोड नाम ‘योद्धा’ के साथ रवाना किया गया था।

बर्फ से ढकी यह कठिन चोटी लाहौल स्पीति जिले में स्थित है, वहां ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम है। कुलदीप की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सपा नेता विजय सचान, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बन पटेल, भाजपा महामंत्री वेदव्रत सचान, घाटमपुर हीरोज ग्रुप के आयुष गुप्ता व संदीप सचान, सुजीत चौरसिया, शिवम मिश्र, शिव विजय सिंह ने घर वापसी पर स्वागत की बात कही है।

आइटीबीपी ने पूरे किए 213 पर्वतारोहण अभियान

आइटीबीपी ने अब तक कुल 213 सफल पर्वतारोहण अभियान पूरे किए हैं। इसमें चार बार माउंट एवरेस्ट का आरोहण भी शामिल है। जहां से बल ने वर्ष 2012 में सफलतापूर्वक स्की डाउन अभियान भी आयोजित किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *