लाइव वीडियो काल : हुआ कुछ ऐसा, 7 साल के लिए ‘बंधक’ बन गई युवती

[object Promise]

गोरखपुर, फोन पर आपत्तिजनक लाइव चैटिंग करने के बाद एक युवक से ब्‍लैकमेल होने वाली गुजरात की एक युवती को सात साल बाद ‘रिहाई’ मिली है। मामला साइबर थाने पहुंचने के बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और युवक परिजनों पर दबाव बनाया तब जाकर कहीं युवती को राहत मिली। इस दौरान आपत्तिजनक लाइव वीडियो की रिकार्डिंग कर युवक युवती को ब्‍लैकमेल करता रहा।

[object Promise]
गुजरात की युवती का गोरखपुर का एक दूसरे से लाइव वीडियो काल पर जुड़ गए। दोनों ने एक दूसरे से फोन पर आपत्तिजनक लाइव चैटिंग भी शुरू कर दिया। दोनों सात वर्षों तक एक दूसरे से संपर्क में रहे। युवक ने इसकी स्क्रीन रिकार्डिंग भी कर ली।

फोन सेक्‍स से शुरू होकर ब्‍लैकमेलिंग तक पहुंची बात

गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती का गोरखपुर मंडल के एक युवक से संपर्क हो गया। बातें आगें बढ़ीं तो दोनों एक दूसरे से लाइव वीडियो काल पर जुड़ गए। दोनों ने एक दूसरे से आपत्तिजनक लाइव चैटिंग शुरू कर दी। दोनों सात वर्षों तक एक दूसरे से संपर्क में रहे। युवक ने इसकी स्क्रीन रिकार्डिंग भी कर ली। यहां तक कि युवक कई बार गुजरात गया और युवती के साथ संबंध बनाया।

बाद में दोनों के बीच किसी बात पर खटपट हुई तो युवक ने फोन पर युवती को धमकियां देनी शुरू कर दी। यहां तक कि युवती के रिश्तेदारों को वाटसएप पर एक ग्रुप से जोड़ दिया। उसमें युवती को भी जोड़ा और बार-बार युवती को धमकी देने लगा कि वह यदि उसकी बातें नहीं मानीं तो वह उसी ग्रुप में दोनों के बीच की स्क्रीन वीडियो डाल देगा।

युवती इससे डिप्रेशन में रहने लगी। किसी तरह से उसने इसकी सूचना गोरखपुर के साइबर सेल को दी तो युवक के गांव व कई ग्राम प्रधानों से संपर्क करके युवक की पूरी डिटेल निकाली गई और संबंधित युवक को बुलाकर पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि इसके बाद भी यदि उसमें सुधार नहीं आता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इससे किसी तरह युवती को छूूटकारा मिला है। करीब पखवारे भर से युवती के पास फोन आना बंद हो गया है। रेंज के साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान सिंह का कहना है कि युवक को चेतावनी दी गई है। इससे युवती को छुटकारा तो मिल गया है, लेकिन किसी को भी फोन पर बातचीत के दौरान सावधानी अपनानी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *