नई दिल्ली। भारत- चीन के बीच कई दशकों के बाद बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कि लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था। सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई और अब बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी कर दिए गए हैं।
शहीदों की लिस्ट
- कर्नल संतोष बाबू, हैदराबाद
-
सब. नुदूराम सोरेन, मयूरभंज
-
सब. मंदीप सिंह, पटियाला
-
सब. सतनाम सिंह, गुरदासपुर
-
हवलदार के. पलानी, मदुरै
-
हवलदार सुनील कुमार, पटना
-
हवलदार बिपुल रॉय, मेरठ
-
दीपक कुमार, रीवा
-
सिपाही राजेश ओरंग, बीरभूम
-
सिपाही कुंदन कुमार, साहिबगंज
-
सिपाही गणेश राम, कांकेर
-
सिपाही चंद्रकांत प्रधान, कंधामल
-
सिपाही अंकुश, हमीरपुर
-
सिपाही गुरबिंदर, संगरूर
-
सिपाही गुरतेज सिंह, मनसा
-
सिपाही चंदन कुमार, भोजपुर
-
सिपाही कुंदन कुमार, सहरसा
-
सिपाही अमन कुमार, समस्तीपुर
-
सिपाही जयकिशोर सिंह, वैशाली
-
सिपाही गणेश हंसदा, ईस्ट सिंघभूमि
शहीदों की लिस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से जवान शामिल हैं। दी गई लिस्ट में आप, सभी शहीदों के शहरों के नाम भी देख सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान जारी किया। राजनाथ ने लिखा कि गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाते वक्त जान दे दी, देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा।
Leave a Reply