लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आपके शहर में क्या हैं कीमतें

[object Promise]

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे यह बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव 37 पैसे बढ़कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 88.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 92.59 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 85.98 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। पटना की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल का भाव बढ़ोत्तरी के साथ 92.91 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल तेजी के साथ 86.22 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शनिवार को 88.86 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 81.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 87.16 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी तेजी के साथ 80.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 88.92 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 81.41 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में रविवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 88.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 91.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। दक्षिण 24 परगना की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 91.98 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलाना हावड़ा में शनिवार को पेट्रोल 91.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *