लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत

लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत बनवारीपुर चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  सरे राह हुई इस घटना से आसपास दहशत फैल गई।

लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत
लखीमपुर के सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत बनवारीपुर चौराहे का मामला।

राजा (25) पुत्र अनीस निवासी मुहल्ला हिदायतनगर गुरुवार दोपहर में अल्टो कार से महेवागंज की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में दो बाईकों पर सवार चार हमलावरों ने बनवारीपुर चौराहे पर राजा को रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें राजा के सिर और गर्दन पर गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलवार वहां से भाग गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजा को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर कौन थे और गोली क्यों मारी गई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। अलबत्ता ये बात जरूर सामने आई है कि चार-पांच दिन पहले राजा का कुछ लोगों से मुहल्ले में ही विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग भी हुई थी। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार होंगे। पुराने विवाद वाले पहलू पर भी जांच हो रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *