लखनऊ : यशोधरा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर सहित 4 गिरफ्तार, सील फैक्ट्री से गायब हुआ था 27 हजार लीटर खाद्य तेल

[object Promise]

लखनऊ, मोहनलालगंज में सील फैक्ट्री से 27 हजार लीटर खाद्य तेल गायब होने के मामले में पुलिस ने यशोधरा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहनलालगंज के भौंदरी में इसी वर्ष मार्च महीने में खाद्य विभाग ने यशोधरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की थी और तेल, रिफाइंड के सैंपल को जांच के लिए भेजने के बाद 27 हजार लीटर खाद्य प्रदार्थ सीज कर फैक्ट्री सील कर दी। इसके बाद जांच के लिए गए सैंपल असुरक्षित पाये गये थे।

[object Promise]
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी कि विभागीय टीम ने जांच की तो फैक्ट्री के गार्ड ने बताया कि लॉकडाउन में माल चोरी हो गया जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया है लेकिन खाद्य विभाग को कोई जानकारी नहींं दी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी कि विभागीय टीम ने जांच की तो फैक्ट्री के गार्ड ने बताया कि लॉकडाउन में माल चोरी हो गया जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन खाद्य विभाग को कोई जानकारी नहींं दी। शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने देर रात कंपनी के डायरेक्टर मधुकर सिंह, सीईओ देवी दयाल, हिंकर सिंह, पुष्कर सिंह, उमेश सिंह सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर किया। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि डायरेक्टर मधुकर सिंह, सीईओ देवी दयाल, पुष्कर उर्फ रामअचल सिंह व हिमकर सिंह को पकड़ा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *