लखनऊ में अहिमामऊ-सुलतानपुर रोड चक्का जाम करने पहुंचे किसान, गिरफ्तार

[object Promise]

लखनऊ,  मोदी सरकार के कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की अहिमामऊ-सुल्‍तानपुर रोड पर चक्‍का जाम की योजना पर शुक्रवार को प्रशासनिक मुस्‍तैदी ने पानी फेर दिया।

[object Promise]
लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की अहिमामऊ-सुल्‍तानपुर रोड पर चक्‍का जाम की योजना पुलिस ने की व‍िफल। हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों को देवा रोड के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोका। इस दौरान हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों ने गिरफ्तारी दी।

पूर्व से प्राप्‍त सूचना के चलते पुलिस सुरक्षा बल तैनात हो गया।  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्‍व में किसानों ने चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्‍ता कला में प्रदर्शन किया। हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों को देवा रोड के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोका। इस दौरान हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों ने गिरफ्तारी दी।

वहीं, हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि यह आंदोलन एक दिन का आंदोलन नहीं है। कई दिनों तक चलता रहेगा। आज-कल-परसो रोज किसान गिरफ्तारी देंगे। जब तक सरकार यह लिखकर नहीं देगी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे की खरीदारी को कानूनन जुर्म माना जाएगा।

 

आज के इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरनाम सिंह वर्मा प्रदेश, उपाध्यक्ष अनु यादव, इमरान खान, आजाद अंसारी, मनीष पटेल, काका आलोक वर्मा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

बता दें, राजधानी में कई अलग-अलग इलाकों में लगभग 200 किसानों ने प्रदर्शन किया, कुछ को उनके घर व गांव में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

धान क्रय केंद्र पर हंगामा 

काकोरी में धान क्रय केंद्र पर धान न लेने को लेकर किसानों ने प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय क्रेंद पर हाइब्रिड धान लिया जा रहा है। अन्य किस्मों के धान वाले किसानो को वापस किया जा रहा था। शुक्रवार को किसानो ने प्रभारी की मनमानी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि प्रभारी किसानों को धान को मानक विपरीत बता कर वापस कर देती है। जबकि बड़े व्यपारियों का धान ले रही है। किसानों के प्रदर्शन के समय क्रय केंद्र के कर्मचारी मौके भाग निकले। हालांकि, प्रभारी ने बताया कि बीमारी की वजह से कर्मचारी अनुपस्थित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *