लखनऊ : मड़ियांव में वृद्ध की प्रेमिका संग गला घोंटकर हत्या, 3 बेटे और 2 पौत्र गिरफ्तार

[object Promise]

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह मड़ियांव थाना क्षेत्र में डबल मर्डर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक वृद्ध और उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मैाके पर कमिश्नर डीके ठाकुर पहुंचे हैं। मामले में वृद्ध के तीन बेटे और दो पौत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[object Promise]
लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में डबल मर्डर। वृद्ध की प्रेमिका संग बेरहमी से हत्‍या। कमिश्नर डीके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पहली पत्‍नी की मौत के बाद वृद्ध प्रेमिका संग कई साल से रह रहा था लिव-इन रिलेशनशिप में। पांच हत्‍यारोपित गिरफ्तार।

ये है पूरा मामला 

मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र के केशवनगर का है। यहां के निवासी राम दयाल (70) की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। राम दयाल के परिवार में पहली पत्‍नी से तीन बेटे और दो पौत्र हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, पहली पत्‍नी की मौत के बाद से राम दयाल का शांति देवी (60) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बीच दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा जमीन थी। राम दयाल, शांति देवी के कहने पर वह जमीन थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहा था। इस बात को लेकर बेटों और पौत्र से उसका विवाद चल रहा था। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थें। राम दयाल अपने तीन बेटों और दो पौत्र से अलग रहने लगा।

रात विवाद के दौरान शॉल से गला घोटकर की हत्या

घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राम दयाल ने छह बिसवा जमीन का सौदा 57 लाख रुपये में किया था। उसका 11 लाख राम दयाल के खाते में और शांति के बेटे मोनू के खाते में चार लाख रुपया आया था। इसकी जानकारी राम दयाल के तीन बेटे और दो पौत्र को गई। इसपर तीनों बेटे और पौत्र राम दयाल के घर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया। इसपर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान तीनों बेटों और दो पौत्र ने मिलकर शॉल से गला घोंटकर राम दयाल और शांति देवी की हत्या कर दी थी।

शांति देवी ने कहा कि नहीं फूटी कौड़ी, इस पर कर दी हत्या

इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद के दौरान जब राम दयाल के बेटों ने रुपयों की मांग की और बची हुई जमीन को न बेचने के लिए कहा। इसपर शांति देवी ने कहा कि वह उन्हें फूटी कौड़ी नहीं देगीं और न ही एक इंच जमीन देगी। इस पर सभी आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को मार डाला। पांचों हत्यारोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

कमिश्नर का एक माह का कार्यकाल पूरा, नहीं थमे अपराध 

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के रूप में डीके ठाकुर का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 18 नवंबर 2020 को उन्‍होंने पूर्व पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय का कार्यभार संभाला था। लेकिन उसके बावजूद क्राइम के ग्राफ में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। एक के बाद एक अपराधी अपने मनसूबों को अंजाम दे रहे हैं।

हाल में हुई घटनाएं 

  • 20 दिसंबर को मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष व प्रधान पति सुजीत कुमार पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • 18 दिसंबर को फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पटिल के पास बाइक सवार बदमाशों कार सवार प्रापर्टी डीलर तौकीर को गोली मारी गई।
  • 15 दिसंबर को राजाजीपुरम एमआइएस चौराहे पर कार और बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
  • 15 दिसंबर को आशियाना में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को गोली मारी गई।
  • 13 दिसंबर को निगोहां टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे युवक (35) की हत्या कर बदमाशों ने शव फेंका। अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
  • 12 दिसंबर को शटरिंग कारीगर जीवन कश्यप (19) का शव कूड़े के ढेर में दबा निकला।
  • 18 नवंबर को वृंदावन कॉलोनी में तालाब में इंजीनियर रजत बाजपेई का शव बरामद हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *