लखनऊ: भगोड़ा घोषित IPS अरविंद सेन के घर पर संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी , पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी

[object Promise]

लखनऊ, प्रदेश के दूसरे भगोड़ा घोषित आइपीएस अरविंद सेन के घर पर राजधानी लखनऊ पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई है। आरोपित के खिलाफ इनाम भी घोषित है। शुक्रवार को राजधानी पुलिस ने आरोपित के घर पर डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा की। पुलिस आरोपित आइपीएस की संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी में है।

[object Promise]
पशुपालन विभाग में टेंडर के नाम पर घोटाले का मामला न्यायालय ने आरोपित को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपित के मकान पर चस्पा की गई नोटिस इनामी भी है आइपीएस। आइपीएस अरविंद सेन की संपत्ति की कुर्की करने के लिए न्यायालय में अर्जी दी है।

गौरतलब है कि महोबा के पूर्व एसपी मणिपाल पाटीदार को भी भगोड़ा घोषित किया गया है। यही नहीं आइपीएस अरविंद सेन पर राजधानी पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है। आइपीएस अरविंद सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है। इन सब के बावजूद अरविंद सेन हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपित के हाजिर नहीं होने पर शुक्रवार को राजधानी पुलिस ने आइपीएस अरविंद सेन के घर के बाहर डुगडुगी बजाई और उनके घर पर नोटिस चस्पा की।

पुलिस ने आरोपित आइपीएस अरविंद सेन की संपत्ति की कुर्की करने के लिए न्यायालय में अर्जी दी है। आरोपित पर पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। आरोपित आइपीएस ने इंदौर के व्यापारी मंजीत सिंह को धमकाया था। तत्कालीन सीबीसीआइडी के एसपी अरविंद सेन पर आरोप है कि आरोपित ने गिरोह के साथ मिलकर व्यापारी को धमकाया था। इसके एवज में आरोपित आइपीएस को मोटी रकम मिली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *