रोमांचक मुकाबले में भाजपा ने लहराया परचम, ममता की मदद से सिंघवी जीते

[object Promise]

नई दिल्ली. भाजपा के सभी नौ प्रत्याशी अरुण जेटली, नरसिम्हा, अनिल जैन. सकलदीप, हरनाथ सिंह यादव, डा. अशोक बाजपेयी, अनिल अग्रवाल, विजय पाल सिंह तोमर, कांता करदम जीत गए है. सपा को एक सीट जया बच्चन की मिली है.

इस बीच पश्चिम बंगाल से कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी फिर से संसद पहुंचने में कामयाब रहे हैं. ममता बनर्जी के विधायकों के सहयोग से सिंघवी संसद पहुंचे हैं. वहां टीएमसी के चार लोग भी राज्यसभा पहुंचने में कारगर रहे हैं. बता दें कि अगले महीने दस राज्यों से राज्यसभा की 58 सीटें खाली हो रही हैं. इनमें से 33 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं. 25 सीटों पर आज चुनाव हुए. सियासी रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई है.

यहां पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपना नौंवां कैंडिडेट खड़ा कर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सभी नौ उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं. अनिल अग्रवाल की जीत दूसरी वरीयता के वोट से हुई है. इससे पहले आयोग ने भाजपा और बसपा के एक-एक वोट को रद्द कर दिया था. क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक और बसपा विधायक के वोट को भी आयोग ने मान्य करार दिया है. बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के दो विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की थी. इस पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहले से नाराज चल रहे थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मना लिया था.

बावजूद इसके राजभर के विधायक ने पलटी मारी है. सपा विधायक हरिओम यादव और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी जेल में होने के कारण अपना वोट नहीं डाल सके. जबकि बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान का निधन होने के कारण उनका वोट भी नहीं पड़ा. आपको बता दें कि अब वोटों की गिनती चुनाव आयोग की इजाजत के बाद ही शुरू हुई. इससे पूर्व क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा, बसपा की शिकायत के बाद आयोग ने मतगणना पर रोक लगा दी थी. बता दें कि अगले महीने दस राज्यों से राज्यसभा की 58 सीटें खाली हो रही हैं, लेकिन 33 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं.

आज सियासी रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई है. यहां पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपना नौंवां कैंडिडेट खड़ा कर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की प्रत्येक सीट पर जीत के लिये 37 विधायकों के मत की दरकार थी. उत्तर प्रदेश में अब तक दो विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर आ रही थी जो बढ़कर चार हो गई है. ये विधायक है बीएसपी विधायक अनिल सिंह और एसपी विधायक नितिन अग्रवाल और सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के कैलाश सोनकर और एक अन्य विधायक हैं.

पहले दोनों विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के पक्ष में वोट किया जबकि भासपा के दोनों विधायकों ने बसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को वोट दिया. ये है नवनिर्वाचित सांसदों की पूरी लिस्ट: उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से 9 सीटें बीजेपी की झोली में गई हैं जबकि एक सीट पर सपा प्रत्याशी जया बच्चन की जीत हुई है. 10वीं सीट भी बीजेपी ने जीत ली है.

इसके लिए क्रॉस वोटिंग का भी खेल हुआ. मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंचा पर जीत का स्वाद बीजेपी ने चखा. बीजेपी की तरफ से यूपी से राज्यसभा पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव, हरियाणा प्रभारी अनिल कुमार जैन, अशोक बाजपेयी, हरनाथ सिंह यादव, कांता करदम, सकलदेव राजभर, विजयपाल सिंह शामिल हैं. 10वें सीट पर अनिल अग्रवाल की जीत हुई है. अग्रवाल दूसरी वरीयता के वोट से जीते.

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल से पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हुए, जहां चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी टीएमसी विधायकों के सहयोग से संसद पहुंचने में कामयाब रहे.

टीएमसी के नदीमुल हक, सुभाशीष चक्रवर्ती, अबीर विश्वास और सांतनु सेन संसद के उच्च सदन पहुंचने में कामयाब रहे हैं.

आंध्र प्रदेश: यहां तीन सीटों के लिए चुनाव होने थे. दो सीटों पर सत्तारूढ़ तेलगु देशम (टीडीपी) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई है. जीतने वालों में टीडीपी के सीएम रमेश और के रवीन्द्र कुमार शामिल हैं. वाईएसआर कांग्रेस की तरफ से वी प्रभाकर रेड्डी ने चुनाव जीता है.

केरल: केरल की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए जनता दल यूनाइडेट (शरद गुट) के नेता वीरेन्द्र कुमार निर्वाचित हुए हैं. उन्हें सीपीआई(एम) की अगुवाई वाली एलडीएफ गठबंधन ने समर्थन किया था. कुमार को 89 वोट हासिल हुए. उन्होंने यूडीएफ गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए बी बाबू प्रसाद को हराया. प्रसाद को सिर्फ 40 वोट मिले थे.

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की एकमात्र राज्यसभा सीट पर बीजेपी की महामंत्री सरोज पांडेय ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार लेखराम साहू को हराया है.

झारखंड: झारखंड में 2 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हुए थे. यहां बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज साहू चुनाव जीतने में कामयाब रहे, जबकि बीजेपी के प्रदीप कुमार संथालिया राज्यसभा चुनाव नहीं जीत पाए. कांग्रेस उम्मीदवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा का समर्थन हासिल था. बावजूद इसके झारखंड विकास मोर्चा के एक विधायक प्रकाश राम ने क्रॉस वोटिंग की. आयोग ने उसके वोट को मान्य करार दिया है.

तेलंगाना: यहां की तीन राज्यसभा सीट पर सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. टीआरएस के बी प्रकाश, जे संतोष कुमार और एबी लिंगैया दादव संसद के ऊपरी सदन पहुंचने में कामयाब रहे हैं.

कर्नाटक: यहां चार सीटों के लिए मतदान हुए थे. तीन पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हुई है. जीत दर्ज करने वालों में कांग्रेस की तरफ से जी सी चंद्रशेखर, सैयद नासिर हुसैन और एल हनुमनथैय्या शामिल हैं जबकि बीजेपी की तरफ से राजीव चंद्रशेखर दोबारा राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *