रुझानों में कांग्रेस को झटका, 28 में से 19 पर आगे भाजपा अब तक है आगे

[object Promise]

भोपाल, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीएम शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।

[object Promise]
सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर आगे अनूपपुर से बिसाहूलाल आगे सुरखी से गोविंद राजपूत आगे बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी आगे ग्वालियर ईस्ट सेमुन्नालाल गोयल आगे डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे

MP Election Result 2020 Updates:

10:42 AM: उपचुनाव के नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे, डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे, नेपानगर से सुमित्रा कासडेकर आगे, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, अशोकनगर से जसपाल सिंह आगे, जोरा से सूबेदार सिंह राजोधा आगे सुवासरा से हरदीप सिंग डंग आगे, सांची से प्रभुराम आगे, मान्धाता से नारायण पटेल आगे, मुंगावली से बृजेन्द्र यादव आगे, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर आगे, अनूपपुर से बिसाहूलाल आगे, सुरखी से गोविंद राजपूत आगे, बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी आगे, ग्वालियर ईस्ट सेमुन्नालाल गोयल आगे

9:45 AM: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।  इंदौर और मुरैना में मतगणना केंद्रों की तस्वीर।

10:29 AM: शुरुआती रुझान में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं। दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अम्बाह से सत्यप्रकाश, मेहगांव से हेमंत स्तयदेव, गोहद से मेवाराम जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया और आगर से विपिन वानखेड़े आगे चल रहे हैं।

10:02 AM: डबरा सीट पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। मंत्री इमरती देवी 323 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कमल नाथ के बयान के बाद डबरा सबसे ज्यादा हॉट सीट बन गई है।

9:24 AM: मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 07 सीटों पर कांग्रेस आगे है। तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत आगे, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

9:15 AM: 28 सीटों पर मतगणना के बीच पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रुझानों में पिछड़ने की खबरों पर कर्यकर्ताओं से कहा कि यह तो शुरुआत भर है। आप एक घंटा रुक जाइए पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

9:06 AM: पहले राउंड में सुरखी सीट पर गोविन्द सिंह राजपूत 3093 वोटों से आगे हैं जबकि ब्यावरा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 1000 वोट से आगे हैं। दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में कांग्रेस पीछे चल रही है।

8:47 AM: मतगणना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट, ‘मतदान भी मंगलवार को हुआ और मतगणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।’

8:35 AM: ग्वालियर के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव के परिणाम भाजपा के अनुकूल नहीं आए तो सिंधिया कमजोर हो सकते हैं क्योंकि यह उनके प्रभाव वाला इलाका है।

8:10 AM: इस बार 27 हजार मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ये वो लोग थे जो 80 साल से अधिक आयु या फिर कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। कोरोना महामारी के बीच 3 नवंबर को हुए मतदान में 70 फीसद से अधिक वोटिंग हुई थी। 2018 के विधानसभा चुनावों में इन 28 सीटों पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

8:00 AM- मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा।

कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की साख की भी परीक्षा

उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।

12 मंत्रियों का भविष्य होगा तय

इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होगा। इमरती देवी, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।

 

 

 

The post रुझानों में कांग्रेस को झटका, 28 में से 19 पर आगे भाजपा अब तक है आगे appeared first on Jan Sandesh Online.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *