नई दिल्लीः फेसबुक डाटा लीक को लेकर शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ऐप तक जा पहुंची है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी की तरफ से हैंडल किए जा रहे नमो ऐप को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं पीएमओ ने भी राहुल पर पलटवार किया है। राहुल ने आज सुबह एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फ्रांस के एक हैकर के ट्वीट पर आधारित खबर शेयर की।
दिल्ली पुलिस ने महिला पत्रकार के साथ की बदसलूकी, बाद में महिला पत्रकार से मांगी माफी
Hi! My name is Narendra Modi. I am India’s Prime Minister. When you sign up for my official App, I give all your data to my friends in American companies.
Ps. Thanks mainstream media, you’re doing a great job of burying this critical story, as always.https://t.co/IZYzkuH1ZH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2018
MannKiBaat में बोले PM मोदी, दुनिया में भारत को देखने का नजरिया बदला
एलियट एल्डरसन नाम के इस हैकर ने अपने ट्वीट में दावा किया कि नरेंद्र मोदी ऐप डाउनलोड करने वाले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी किसी तीसरी पार्टी के साथ साझा की गई है। इस पर राहुल ने अपने ट्वीट में इस खुलासे को आधार बनाते हुए पीएम पर तंज कसते हुए लिखा, ‘हाय, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है, मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरे आधिकारिक ऐप पर लॉग इन करते हैं तो मैं आपकी सारी जानकारी अमेरिकी कंपनियों के अपने दोस्तों को दे देता हूं।
Rahul Gandhi is in sublime form these days. After MRI & NCC, today he exposes his great knowledge about technology. He is so rattled by the Cambridge Analyitca expose that he daily tries to divert attention from it, yesterday it was the judiciary and today it is Namo App.
— BJP (@BJP4India) March 25, 2018
पीएमओ का राहुल को जवाब
प्रधानमंत्री कार्यालय ने राहुल के इस आरोप पर पलटवार करते हुे कहा कि मिस्टर गांधी और कांग्रेस को टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं है। पीएमओ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐप बिल्कुल अलग है। जो किसी भी यूजर को ‘गेस्ट मोड’ में आने की परमिशन भी देता है। यानी कोई भी व्यक्ति इस ऐप पर एक मेहमान की तरह भी आ सकता है। ऐसे में ऐप के इस्तेमाल पर किसी प्रकार की अनुमति या डेटा देने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में यूजर्स से जानकारी मांगी जाती है।
Rahul Gandhi truly shows why he and his party have zero knowledge of technology. All they can do is scare the masses about technology while they continue to steal data using his ‘Brahmastra’ of Cambridge Analytica.
— BJP (@BJP4India) March 25, 2018
उदाहरण के तौर पर, ‘अगर कोई सेल्फी कैंपेन का हिस्सा बनना चाहता है तो उसके लिए फोटो शेयर करने की जरूरत होती है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति अपनी ईमेल आईडी, जन्मतिथि की जानकारी देता है तो उसे पीएम मोदी की तरफ से जन्मदिन की बधाई संदेश भी भेजा जाता है।’ पीएमओ ने बताया कि ऐप के हर अलग फंक्शन से संबंधित जुड़ी जानकारी ही मांगी जाती है। जबकि ऐप शुरू होने पर कोई जानकारी नहीं मांगी जाती है
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस केवल पीएम मोदी से नहीं बल्कि नमो ऐप से भी डरी हुई है।
We all know that Rahul Gandhi is no match for Narendra Modi. But seeing his fright about the Namo App, is very amusing. When his bots tried to trend #DeleteNamoApp day before yesterday, the popularity and downloads of Namo App only increased. Today, it will be no different! pic.twitter.com/Wnan0IQFIV
— BJP (@BJP4India) March 25, 2018
हैकर एल्डरसन के ट्वीट पर पीएमओ की सफाई
हैकर एल्डरसन ने ट्विटर पर जो खुलासा किया है, वो उस डेटा के बारे में है जो यूजर अपनी डिवाइस पर खुद देते हैं, ऐसे में ये कोई सुरक्षा में सेंध नहीं है।
Narendra Modi App is a unique App, which unlike most Apps, gives access to users in ‘guest mode’ without even any permission or data. The permissions required are all contextual and cause-specific.
— BJP (@BJP4India) March 25, 2018
Leave a Reply