नई दिल्ली। लोकसभा में एनडीए की महिला सांसदों ने आज राहुल गांधी के भारत को रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। भाजपा शासित राज्यों में हालात ज्यादा खराब है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नार्थ ईस्ट को जलाने समेत इन मुद्दों के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को जला कर रख दिया है। बवाल, बेरोजगारी और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है लेकिन मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा। नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था, मैंने इतना कहा था कि प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन जहां देखो रेप इन इंडिया बन चुका है।
अपडेट..
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सारा देश यह जानता है कि पीएम नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर बल दे रहे हैं ताकि भारत अब इंपोर्टर देश से एक्सपोर्टर के तौर पर तब्दील हो सके। इसलिए भी यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है ताकि देश के नौजवानों को रोजगार हासिल हो सके। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इन शब्दों के साथ जो तुकबंदी की है, वह आहत करने वाली है। क्या इस सदन में ऐसे लोग भी चुन कर आ सकते हैं, जो ऐसे भी शब्दों का प्रयोग करते हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के भी कुछ लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग किया था तो हमने उनको बुलाकर उन्हें खेद व्यक्त कराया है ।
-राजनाथ सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी वाले बयान पर कहा है कि मैं इन बयानों से आहत हूं।
–सांसद कनिमोझी ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन के बाहर बयान दिया था। आप मुझसे जवाब चाहते हैं, मंत्री ने मेरा और सुप्रिया सुले का नाम लिया है। पीएम मेक इन इंडिया को लेकर जो बोलते हैं हम उसका सम्मान करते हैं। लेकिन देश में क्या हो रहा है, राहुल गांधी यही कहना चाहते थे। मेक इन इंडिया नहीं हो रहा है और देश में महिलाओं के साथ रेप हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी क्या कहना चाह रहे हैं, वो यह कहना चाह रहे है कि भारतीय महिलाओं का रेप होना चाहिए, वो ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को क्या समझ रखा है।
आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड की मेहराना रैली में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में नरेंद्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, अब जहां भी देखो वहा मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया है। अखबार खोलो तो झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में नरेंद्र मोदी के विधायक ने महिला का रेप किया…हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया’। राहुल गांधी से पहले सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ऐसा ही बयान दिया था और भारत को रेप इन इंडिया बताया था। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने बयान पर बवाल के बाद माफी मांग ली थी।
Leave a Reply