राहुल गांधी को जवान के पिता ने दिया जवाब, अमित शाह बोले…

[object Promise]

नई दिल्ली। गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को लेकर राजनीति लगातार गरमा रही है। जहां एक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने एक पिता का पुराना वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोल रहे थे कि कैबिनेट मंत्री गालवान घाटी की घटना के बारे में झूठ बोल रहे हैं। अब इस पर घाटी में घायल हुए जवान के पिता का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और चीन को हरा सकती है। राहुल गांधी इसमें राजनीति ना करें… मेरे बेटे ने सेना में लड़ाई लड़ी और सेना में लड़ते रहेगा।

घायल जवान के पिता का बयान आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक बहादुर जवान के पिता के पास राहुल गांधी के लिए बड़ा ही स्पष्ट जवाब है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है, तब राहुल गांधी को भी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और राष्ट्रीय हित के साथ एकजुटता में खड़े होना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सैनिकों ने भी चीनी सैनिकों का करार जवाब देते हुए उनके करीब 40 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।

चीन की इस हरकत के बाद रेलवे ने उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन लिमिटेड ने चीनी फर्म बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को रद कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *