नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जज ने राफेल डील पर राहुल गांधी के चौकीदार चोर वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राहुल गांधी के माफी नामे को स्वीकार कर लिया है। आपको बताते जाए राहुल गांधी ने बिना शर्त चौकीदार चोर वाले बयान पर माफी मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी को मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने साफ कह दिया कि अब राहुल के खिलाफ कोई अवमानना का केस नहीं चलेगा। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सावधानी से बयान देना चाहिए। कोर्ट को राजनीति विवाद में घसीटना गलत है। राहुल गांधी ने माफी मांग ली थी, हमने माफी को मंजूर कर लिया है।
आपकाे बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी राहुल गांधी के खिलाफ गई थी। क्योंकि राहुल गांधी लगातार राफेल मामले में चौकीदार चोर के नारे लगा रहे थे।
Leave a Reply