राहुल को राम और पीएम मोदी को रावण बताने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR

[object Promise]

अमेठी में एक पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताने पर कांग्रेस नेता रामा शंकर शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बीजेपी नेता ने उस पोस्टर के विरोध में दर्ज करवाई है।

मेरा एनकाउंटर करने की साजिश हुई: तोगड़िया

बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी का दौरा कर रहे थे। इस दौरान शहर के कई इलाकों में ऐसे पोस्टर लगाए गए थे जिनमें राहुल गांधी को राम बताया गया था और पीएम मोदी को रावण। इस पोस्टर में लिखा था 2019 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राम राज्य आएगा।

[object Promise]
Poster seen in Lucknow ahead of Congress president Rahul Gandhi’s visit today

इसके अलावा लखनऊ में भी कुछ ऐसे ही पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें राहुल गांधी को भगवान श्री कृष्ण के रूप में बताया गया है और इसमें लिखा है। संघर्ष से विजय की ओर चले दो महारथी। श्रीकृष्ण रूपी राहुल गांधी का सुदामा रूपी अवस्थी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *