राहुल उठाए PM मोदी की चुप्पी पर सवाल बोले, भारत को कहा जा रहा…

[object Promise]

वायनाड। इस समय पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बुलंद आवाज उठ रही है। हैदराबाद और उन्नाव में लगातार हुई दो दिल दहलाने वाली दुष्कर्म-हत्या की घटनाओं ने हर किसी को हिलाया हुआ है। विपक्षी दल भी सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज मोदी सरकार पर निशाना साधा। वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि देश में महिलाओं से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत दुनिया में दुष्कर्म की राजधानी कहा जाने लगा है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि हम अपनी बेटियों व बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कुलदीप सेंगर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का एक भाजपा विधायक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म में शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।

राहुल ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई। राहुल ने कहा कि नफरत फैलाई जा रही है, दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देश में अपराध बेकाबू हो गया है। रोजाना दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं।

राहुल यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि हमारा संस्थागत ढांचा नाटकीय रूप से टूट रहा है। इसका बड़ा कारण है, लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इस देश को चलाने वाले लोग आंखें बंदकर सत्ता और हिंसा में भरोसा करते हैं। उन्हें लगता है कि सभी शक्तियांं उन्हीं के हाथों में हैं। इससे पहले राहुल ने उन्नाव रेप पीडि़ता की मौत पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया कि उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दु:ख की इस घड़ी में पीडि़त परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *