राष्ट्रपति कोविन्द, उपराष्ट्रपति नायडू, पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं !

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram nath Kovind), उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू (Vice Presidentm venkaiah naidu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दीपावली (Deepawali 2019) की शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

वहीं उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर संदेश दिया. संदेश में उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार अच्छाई की शाश्वत शक्ति और सभी बुराईयों पर विजय पाने की इसकी क्षमता का उत्सव है । यह हमें बताता है कि अंत में सत्य और पुण्य की ही विजय होती है।

रविवार को किए गए ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि जगमगाते दियों का प्रकाश अज्ञान, असमानता, भूख, भेदभाव के अंधकार को दूर कर, ज्ञान, शुभता, समृद्धि , स्वास्थ्य और संतोष का दिव्य प्रकाश हमारे जीवन में लाए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

यह दीपोत्सव तमसो मा जयोतिर्गमय के जीवन संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों और अधिकारों में अभीष्ट संतुलन, एकता और सौहार्दपूर्ण भाईचारा ही समाज में राम राज्य के आदर्श को स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया कि – देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि .एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाई की एक आवाज झूठ और अन्याय की आँधी को रोक देती है। दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *